जयपुर। जयपुर जिले में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर आरक्षण की स्थिति आज बुधवार, 23 सितंबर को पूरी तरह साफ हो जाएगी। जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10:15 बजे से जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कलेक्टर संदेश नायक ने दी जानकारी
जिला कलक्टर संदेश नायक के अनुसार, इस लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से जिले की सभी पंचायत समितियों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के पदों का श्रेणीवार आरक्षण और आवंटन तय किया जा रहा है।
कल होगी सरपंच और वार्ड पंचों के पदों की लॉटरी
जिला मुख्यालय के बाद, आगामी 24 सितंबर 2026 को जयपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संबंधित उपखंड अधिकारी (SDM) मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत जिले की कुल 597 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 5,931 वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। इन दोनों चरणों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

More Stories
MLA की मुश्किलें बढ़ीं? 23 साल पुराने पट्टे से सामने आए 58 मामले और बेनामी संपत्ति का मामला
जयपुर में कार शोरूम बना आग का गोला, कई लग्जरी कारें और एसेसरीज जलकर राख
आकाश आनंद के बाद ईशान की बारी? मायावती आज लेंगी संगठन पर बड़ा फैसला