नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के गोदाम में अपराधी और भ्रष्टाचारी भर गए हैं। बीजेपी ने किसानों और नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद किया। दिल्ली-लखनऊ वाले पश्चिम की वोटिंग से परेशान हो गए हैं। भाजपा केवल लूट और झूठ की सरकार है।
अखिलेश यादव मंगलवार को अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा से पहले ही पेपर लीक करने वाली सरकार है। भाजपा सत्ता में रही तो पुलिस की नौकरी तीन साल के लिए हो जाएगी। अग्निवीर की तरह पुलिस वालों का भी कार्यकाल घट जाएगा। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की देशभर में चर्चा हो रही है। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो डेटा और आटा दोनों मुफ्त देगी। वहीं, किसानों का कर्जा माफ और एमएसपी भी दी जाएगी।
ऐसा ताला बने जो भाजपा के गलत मंसूबों पर लगा दे ताला
अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने कहा, "पश्चिम से जो हवा चली है, पश्चिम लोगों ने जो मतदान किया है। उस मतदान ने ऐलान कर दिया है कि भाजपा का इस बार सफाया होने जा रहा है। मैं अलीगढ़ वालों से कहूंगा एक ऐसा ताला बनाओ जिससे हम सब मिलकर बीजेपी के सभी गलत मंसूबों पर ताला लगा दें।" किसानों को लेकर सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लागत के हिसाब से क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई? एनसीआरबी के डेटा के मुताबिक यह सरकार जब से आई है हमारा किसान संकट में चला गया है। अपनी परेशानी के कारण एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली, क्या जवाब है सरकार के पास?"

More Stories
धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया
चलते हाईवे पर आग का गोला बनी बस, मची अफरा-तफरी
शराब से जुड़े विज्ञापनों पर रोक, Sanjay Dutt की ब्रांड को बड़ा झटका