रायपुर.
रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा की वृद्ध महिला के घर के सामने ठेकेदार ने नाली खुली छोड़ी दी थी। इसके वजह से महिला को काफी परेशानियों का सामना कारण पड़ता था। नल जल कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोदकर ठेकेदार छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल निदान करने निर्देशित किया।
कलेक्टर के निर्देश के बाद निर्माण एजेंसी ने तत्काल अपनी त्रुटि सुधार की। वृद्ध महिला को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। पीएचई अधिकारियों ने इस संबंध में अपना पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया है। एनजीओ और पीड़ित महिला ने त्वरित पहल के लिए कलेक्टर डॉ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कलेक्टर ने ऐसे स्वयंसेवी संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सुविधा व सहायता पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका बड़ी होती है। प्रशासन को जानकारी देकर लोगों को मदद पहुंचाने में समर्थ की तरह सभी एनजीओ भी हमेशा आगे रहें। प्रशासन हर सूचना,शिकायत और सुझाव पर त्वरित कार्यवाही करता है।

More Stories
एक तरफ कबरा हाथी ने ली ग्रामीण की जान, दूसरी ओर करंट की चपेट में आकर नर हाथी की मौत
त्योहारों की खुशियों के बीच साइबर ठगों का हमला, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे अभ्यर्थी, फिर भी नहीं मिली नौकरी; 327 दिनों से जारी है प्रदर्शन