धनबाद। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।धैया, मेमको मोड़ और कंबाइंड बिल्डिंग जाने वाली मुख्य सड़क पर चंद घंटे की बारिश के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।बारिश के दौरान मुख्य सड़क पर पानी लबालब भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा रहने से बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल जाता है।मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण बाइक सवारों, छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।वहीं पैदल चलने वालों को भी सड़क किनारे से निकलने में दिक्कत हुई।स्थानीय निवासी सफाकत अंसारी ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बारिश में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए नालियों की नियमित सफाई और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ घंटे की बारिश में ही सड़क का तालाब में तब्दील होना निगम की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे ताकि बारिश के दौरान मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

More Stories
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में उदयपुर में 2 बड़ी कार्रवाई
हमारी सरकार ने बनाया विकास का रोडमैप-सीएम
30 अगस्त की आदिवासी एकता महाजुटान रैली का विरोध, संगठनों ने उठाए सवाल