रायपुर| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ की घरेलू टीम का साथ छोड़ दिया है। अब वह आगामी 2026-27 के घरेलू सत्र से पुडुचेरी की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शशांक ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य की टीम से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शशांक ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से अधिकारिक तौर पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त कर लिया है।
शशांक सिंह ने किया बड़ा खुलासा और लगाए गंभीर आरोप
मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान शशांक सिंह ने खुलकर बात करते हुए बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का साथ क्यों छोड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने संघ से एनओसी ले ली है और अब वह पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। शशांक ने खुलासा किया कि पिछले घरेलू सीजन के दौरान उनके कंधे और उंगली में गंभीर चोटें लग गई थीं, लेकिन उस बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं मिला।
खिलाड़ियों की लिस्ट से नाम गायब होने पर उठाए सवाल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शशांक ने बताया कि सीजन समाप्त होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा, बेंगलुरु में आयोजित किए गए प्री-सीजन कैंप के लिए जो छत्तीसगढ़ की टीम गई थी, उसमें भी उनका नाम नहीं था। उन्होंने जब इस बारे में बोर्ड के जिम्मेदारों से कारण पूछा, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
'मुझ पर सिर्फ आईपीएल खेलने का लगाया गया गलत आरोप'
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शशांक सिंह ने कहा, “मुझ पर यह बेबुनियाद आरोप लगाया गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलना पसंद करता हूं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने में रुचि नहीं रखता। जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। हकीकत यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुझे 2023-24 के घरेलू सीमित ओवरों के सत्र में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में प्रतिष्ठित 'लाला अमरनाथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया था।”

More Stories
कर्फ्यू, संघर्ष और कामयाबी… जानिए कैसे बारामूला के आकिब नबी ने तय किया टीम इंडिया तक का सफर
अपने ही बयान से घिरे अर्शदीप सिंह, ऑल-फॉर्मेट बेस्ट-11 में खुद और गंभीर को चुना तो हुए ट्रोल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया का टिकट