इंदौर
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त कर दिया है। प्रोफेसर सिंघई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवपुरी के निदेशक पद पर हैं। पूर्व कुलपति डॉ. रेणू जैन का कार्यकाल 27 सितंबर को पूरा हो गया था। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए पिछले दिनों साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें इंदौर से भी चार लोग शामिल हुए थे।

More Stories
ओडिशा के मंत्री नाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर