मुंबई
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आजकल इंडिया आई हुई हैं। उनके साथ बेटी मालती और पति निक जोनस भी हैं। वो लंबे वक्त बाद भारत लौटी हैं। अचानक मुंबई आने की हर कोई वजह जानने को उत्सुक है। काफी कारणों का तो पता चल भी गया है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेजन प्राइम के इवेंट में पहुंची हुईं थी। भारत आने की सबसे पहली वजह यही है।
इस दौरान उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘वुमन ऑफ माय बिलियन’ का ऐलान किया। ये डॉक्यूमेंट्री सीधा अमेजन प्राइम लाई जाएगी। जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कई महिलाओं की अनसुनी कहानियां दिखाई जाएंगी। इसे अपूर्वा बख्शी और चोपड़ा जोनस मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के अगले प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर सामने आ गई।

More Stories
कालीन भैया का नया दुश्मन बिरजू लोहार कौन? मोहित मलिक ने निभाया भौकाली किरदार
अमिताभ बच्चन को भगवान क्यों मानते हैं प्रियदर्शन? ‘कसौटी’ का वो किस्सा आज भी याद है
मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगी यूक्रेन से भारतीयों की वापसी की कहानी