चंडीगढ़
हरियाणा में सियासी संकट गहरा गया है। यहां बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले चार में से तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे सरकार के अल्पमत होने की आशंका बढ़ गई है। नाम वापस लेने वालों में दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर और पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन शामिल हैं।
दरअसल, बीजेपी आलाकमान में गत दिनों मोहनलाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। चुनाव की गहमागहमी के बीच तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि सरकार अल्पमत में आ गई है। बताया गया है कि उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के कारण ये विधायक नाराज थे।

More Stories
‘कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए’— जंतर-मंतर मुद्दे पर प्रियंका का सरकार पर तीखा वार
लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर करारा प्रहार, राम मंदिर चढ़ावे से जोड़ा पेपर लीक मुद्दा
परीक्षा संशोधन विधेयक पर गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, बोले- सिर्फ सजा बढ़ाना समाधान नहीं