महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 28-वर्षीय एक महिला ने एक शिवसेना नेता और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि पिता-पुत्र द्वय ने उसके (महिला) और उसकी मां के साथ बार-बार बलात्कार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने शनिवार को शिवसेना नेता और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत लेकर अंबोली पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया था और अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी नेता महिला को उसके पति से तलाक दिलाने में मदद कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि पिता-पुत्र ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर महिला और उसकी मां के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उनका भयादोहन भी किया।

More Stories
NCW का बड़ा कदम, कार्यस्थलों पर सालाना POSH ऑडिट की मांग
पावागढ़ त्रासदी: श्रद्धालुओं पर टूटा पहाड़, दो की जान गई
ग्रामीण भारत में नई पहल: 100+ एरिया ऑफिसर तैनात करेगी सरकार