भोपाल
होली जैसे त्यौहार सामाजिक समरसता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,बंगाली एसोसिएशन द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम सराहनीय प्रयास है।यह उद्ग़ार अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव म.प्र विधान सभा द्वारा टीटी नगर कालिबाडी में फागोत्सव 2024 के समापन के अवसर पर व्यक्त किए।
श्री सिंह ने कहा कि भले ही यह होली आयोजन बंगाली एसोसिएशन का है लेकिन इसमें प्रस्तुत श्रीकृष्ण राधा का महारास एवं फूलों का रंगोत्सव सर्व समाज के लिए रहा है और सभी ने इसका आनंद भी लिया।प्रमुख सचिव द्वारा लोकनृत्य के साथ फाग मेला का अवलोकन भी पदाधिकारियों के साथ किया गया। इस अवसर पर बंगाली एसोसिएशन कालिबाडी के अध्यक्ष श्री मुखर्जी, सचिव सलिल चटर्जी,सुभोमॉय गांगुली,सनद चटर्जी व अन्य पदाधिकारी दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन