खास मेहमानों के लिए परफ़ेक्ट डिश: मलाई-प्याज की सब्ज़ी, इस आसान रेसिपी से बनाएं झटपट

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 2-3 बड़े प्याज (स्लाइस में कटे हुए)
  • 1/2 कप ताजी मलाई
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी
  • बारीक कटा हरा धनिया (सजावट के लिए)

विधि :

  • एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक और भूनें।
  • इसके बाद, टमाटर की प्यूरी और सभी सूखे मसाले (हल्दी, धनिया, गरम मसाला) डालकर अच्छी तरह मिला लें। मसालों को तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे।
  • अब इसमें नमक और मलाई डालकर अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि आंच धीमी हो ताकि मलाई फटे नहीं।
  • मलाई डालने के बाद, इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
  • अंत में, गैस बंद कर दें और बारीक कटे हरे धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।
  • यह स्वादिष्ट मलाई प्याज की सब्जी रोटी, पराठा या नान के साथ बहुत अच्छी लगती है।