रायपुर
रायपुर के वीआईपी रोड पर ग्रैंड इंपिरिया होटल के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 10 मजदूर दब गए। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें एक की मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान जारी। मलबे को हटाया जा रहा है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अविनाश ग्रुप 10 मंजिला बिल्डिंग की बन रही थी। आठवीं मंजिल की ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान कंक्रीट गिरने से हादसा हुआ है।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया है। मलबे में दबे 10 मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

More Stories
एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
महतारी वंदन की 1,000 की मदद से मालती देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार