रायगढ़.
रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने शुक्रवार की रात दो पिकअप वाहन में लोड 105 बोरी अवैध धान पकड़ते हुए इस मामले की पूरी जानकारी खाद्य विभाग को दे दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की रात तहसीलदार लैलूंगा और थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण को लेकर ग्राम भ्रमण किया जा रहा था।
इसी दरम्यान ग्राम केसला में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.एन.-6511 तथा सीजी 13 एल-5980 में लेकर जा रहे धान की चेकिंग हुई। दोनों पिकअप वाहन के चालक संतोष भगत, ग्राम खैरबहार और सुरज सिदार निवासी ग्राम खार लैलूंगा से धान परिवहन के संबंध में धान मंडी का टोकन या कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। जिस पर दोनों वाहन चालकों के द्वारा धान के संबंध में कोई भी कागजात नहीं था। टीआई लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई है।

More Stories
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं