भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ीवासियों ने मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुष्प-गुच्छ और पुष्पहार से अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष कमल धूत और नवनीत नागपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 6 मई को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया था।

More Stories
‘मेक इन एमपी’ को मिलेगी नई रफ्तार, पीथमपुर में 5 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
लिव-इन पर सख्ती! साथ रहने से लेकर अलग होने तक अपनानी होगी कानूनी प्रक्रिया
MP में डिजिटल क्रांति, 800 करोड़ की लागत से चमकेगा स्टेट डेटा सेंटर