November 17, 2026

इस दिन जगेंगे श्री हरी विष्णु, घरों में बजने लगेगी शहनाई, जानें कब है देवउठनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

सनातन में एकादशी के व्रत का खास महत्व है. वैसे तो हर महीने में दो एकादशी के व्रत पड़ते हैं, लेकिन कार्तिक शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि सबसे विशेष मानी जाती है. इसे देव उत्थान, देव उठनी और प्रबोधनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन श्री हरी विष्णु चार महीने के निद्रा के बाद जगते हैं. इनके जगने के साथ ही शादी-विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते है.

काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी के पूजा का विधान है. पंचांग के अनुसार, इस कार्तिक शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 6 बजकर 35 पर लग रहा है, जो अगले दिन यानी 21 नवंबर सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी मनाई जाएगी.
विवाह के लिए ये मुहूर्त है बेस्ट
इस दिन चातुर्मास भी समाप्त हो जाएगा. चातुर्मास खत्म होने के बाद फिर बैंड बाजा बारात वाला सीजन भी शुरू होगा. नवंबर महीने में शादी-विवाह के लिए कुल 4 लग्न हैं. नवंबर महीनें में 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है. वहीं दिसंबर महीनें में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसम्बर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं. उसके बाद 16 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद से खरमास शुरू हो जायेगा.

ऐसे रखें व्रत
देव उठनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर प्रभु विष्णु का ध्यान करकर व्रत का संकल्प करना चाहिए. इस दौरान भगवान विष्णु को पीला फूल, पीला वस्त्र और पीला मिठाई अर्पण करना चाहिए. पूरे दिन व्रत के बाद 21 नवंबर को सुबह 7 बजे आप व्रत का पारण कर सकते हैं.