भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने लोकभवन में सोमवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल से भेंट कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने उनको बैज लगाया और स्कार्फ पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट के कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन रणनीतिक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती उषा यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गजराज सिंह और सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सुशील बिल्लौरे उपस्थित थे।

More Stories
बोर्ड परीक्षा में इस बार बढ़ेगी छात्रों की चुनौती, 10वीं-12वीं का एग्जाम पैटर्न बदला
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति
अफसरों की भूमिका में होगा बड़ा बदलाव, कलेक्टरी से मंत्रालय तक फेरबदल