पटना: कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी चुन्नू सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है। उनके भाई ने पाटलिपुत्र थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी है। पिछले 24 घंटे से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है और उनके चारों मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं।
राहुल गांधी के करीबी हैं चुन्नू सिंह
चुन्नू सिंह को राहुल गांधी के युवा थिंक टैंक में गिना जाता है और वह उनके बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके लापता होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।
पुलिस आखिरी लोकेशन की तलाश में
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस उनके मोबाइल फोन के आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे हर संभव तरीके से चुन्नू सिंह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर हो मरम्मत, मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम के लिए उठाएं ठोस कदम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
‘लोगों का भरोसा बरकरार’, One Nation One Election को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार का बयान
प्रसव के बाद महिला की मौत से बांसवाड़ा में हड़कंप, परिजनों ने उपचार में देरी को बताया वजह