लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश संगठन की नई टीम की औपचारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी की गई इस नई सूची में सामाजिक समीकरणों, विशेषकर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को भारी तरजीह दी गई है। नई टीम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूजा पाल समेत कई दिग्गजों को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की इस नई जंबो टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्री और सभी 6 क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का एलान किया गया है।
नीरज सिंह और सुरेश राणा समेत 19 नेता बने उपाध्यक्ष
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने के लिए 19 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेश राणा, नीरज सिंह, पूजा पाल और मोहित बेनीवाल शामिल हैं। उपाध्यक्षों की पूरी सूची इस प्रकार है:
-
सुरेश राणा
-
सत्यपाल सैनी
-
ब्रज बहादुर
-
डॉ. धर्मेंद्र सिंह
-
मोहित बेनीवाल
-
देवेश कोरी
-
प्रियंका रावत
-
दुर्विजय शाक्य
-
रमेश सिंह
-
नीरज सिंह
-
अर्चना मिश्रा
-
पूजा पाल
-
शंकर गिरी
-
कामेश्वर सिंह
-
कृतिका अग्रवाल
-
सुरेश मौर्य
-
राजेश यादव
-
कृष्ण बिहारी राय
-
आलोक गुप्ता
संगठन को रफ्तार देने के लिए 8 महामंत्री और 19 मंत्री नियुक्त
पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों को धार देने के लिए 8 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर काम करने के लिए 19 प्रदेश मंत्रियों की भी फौज उतारी गई है, जिनमें युवाओं और महिलाओं की अच्छी भागीदारी है।
प्रदेश महामंत्री:
-
रामप्रताप सिंह चौहान
-
गीता शाक्य
-
अभिजात मिश्रा
-
उपेंद्र रावत
-
संजय राय
-
शंकर लोधी
-
दिलीप पटेल
-
राजेश चौधरी
प्रदेश मंत्री: विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर।
सभी 6 क्षेत्रों के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित
उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक रूप से जिन 6 क्षेत्रों में बांटा गया है, उनके लिए भी नए कप्तानों (क्षेत्रीय अध्यक्षों) के नामों का एलान कर दिया गया है:
-
पश्चिम: नवाब सिंह नागर
-
ब्रज: पूरन लाल लोधी
-
कानपुर: राम किशोर साहू
-
अवध: अवधेश द्विवेदी
-
काशी: अशोक चौरसिया
-
गोरखपुर: विनोद राय
मोर्चों के अध्यक्ष और मीडिया टीम की जिम्मेदारी
भाजपा ने अपने सभी प्रमुख छह विंग्स (मोर्चों) के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को सौंपी गई है, जबकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी प्रकाश पाल को मिली है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कुशवाहा बनाई गई हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के अशोक रावत और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड होंगे।
इसके अलावा, कार्यालय प्रबंधन के लिए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री तथा अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। मीडिया और कम्युनिकेशन को मजबूत करने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
महाराष्ट्र की राजनीति में बजट पर घमासान, शिवसेना (यूबीटी) ने सरकार को घेरा
भाजपा की नई टीम फाइनल, किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर?
MVA में सब ठीक नहीं? 23 विधायकों की गैरहाजिरी पर उद्धव ठाकरे नाराज