बीजापुर.
नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद से पहले बीजापुर जिले में उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं, नक्सलियों ने आवापल्ली इलाके में दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाइल टावर को नक्सलियों ने बुधवार गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया है।
साथ ही बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। गुरुवार की शाम उसूर ब्लाक के दुगाईगुड़ा के पास नक्सलियों ने रॉयल ट्रेवहल्स की यात्री बस में आग लगा दी। आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवहल्स की बस जैसे ही दुगाईगुड़ा के पास पहुंची नक्सलियों ने बस को रोकर यात्रियों को उतरवाया फिर उसमें आगजनी कर दी। वहीं, दूसरी घटना में नक्सलियों ने बीजापुर से बासागुड़ा जा रही कुशवाह ट्रेवहल्स की यात्री बस को तिम्मापुर के पास रोककर यात्रियों को उतारा और फिर बस में आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया।

More Stories
बिना परीक्षा नंबर मिलने पर शिक्षक बोले- ‘फर्क नहीं पड़ता’, शिक्षा व्यवस्था पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल से मची हलचल, 33 अधिकारियों के बदले गए पदस्थापना स्थल
आज रायपुर पहुंचेगा डोमनलाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव में होगा संस्कार