वाशिंगटन.
नामीबिया के राष्ट्रपति हेग गेनगोब का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गेनगोब ने रविवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें कैंसर से पीड़ित पाया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में उनकी मौत का कारण नहीं बताया। हालांकि, यह बताया गया है कि उनका राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पता में इलाज चल रहा था।
इससे पहले बीते महीने ही बताया गया था कि गेनगोब कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। 2014 में प्रधानमंत्री रहने के दौरान गेनगोब ने सार्वजनिक तौर पर बताया था कि वे प्रोस्टेट कैंसर को हरा चुके हैं। इसके अगले ही साल वे नामीबिया के राष्ट्रपति बने थे। अब इस साल के अंत में एक बार फिर नामीबिया में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं।

More Stories
सोने की खदानें नहीं, फिर भी गोल्ड एक्सपोर्ट में स्विट्जरलैंड का दबदबा
इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति प्रबोवो की नीतियां निशाने पर
मृत तारे के आसपास क्या हो रहा है? चट्टानी ग्रहों को निगलने के मिले संकेत