भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 500 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस विभाग के लिए आयोजित की जा रही हैं। सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर परीक्षा होंगी। युवा लंबे समय से इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। दोनों पदों के लिए आवेदन 3 अक्टूबर से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। परीक्षा 10 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी।

More Stories
मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी होने से व्यापारियों में खुशी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया अभिनंदन
मध्य प्रदेश में 1050 पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टरों को आदेश
एमपी में संपत्ति अधिकार की प्रक्रिया तेज, 22 हजार पटवारी तैयार करेंगे स्वामित्व दस्तावेज