MP Board 2026: मध्य प्रदेश में लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. इस साल बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी करेंगे, जो भोपाल स्थित मुख्यालय से ऑनलाइन पोर्टल पर नतीजों को लाइव करेंगे.
कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र पर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाए.
यहां एग्जाम रिजल्ट का लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
इसके बाद आपके सामने दो अलग-अलग लिंक खुल जाएंगे.
10वीं के छात्र ‘High School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026’ पर और 12वीं के छात्र ‘Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर एकदम सही-सही भरे और सबमिट पर क्लिक करें.
बस इतना ही इसके बाद आपके साल भर की मेहनत का परिणाम आपकी ऑललाइन मार्कशीट आपके सामने होगी.
इसके बाद आप रिजल्ट का प्रिंटआउट य स्क्रीनशॉट ले लें.
बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखें
कक्षा 10वीं के लिए
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें
MPBSE10 (स्पेस) अपना ROLL NUMBER दर्ज करें.
उदाहरण के लिए- MPBSE10 12345678
मैसेज को 56263 पर भेजें
कक्षा 12वीं के लिए
टाइप करें: MPBSE12 (स्पेस) ROLL NUMBER
उदाहरण के लिए: MPBSE12 12345678
मैसेज को 56263 पर भेज दें
मध्य प्रदेश सरकार देगी इनाम
मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है. शानदार नंबरों से पास होने वाले और टॉप करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल इनाम में दी जाएगी. इस योजना को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है.

More Stories
महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म—सिर्फ ऑनलाइन एंट्री
इंदौर में ‘टाटा नमक’ के नाम पर फर्जीवाड़ा, सस्ते नमक को ब्रांडेड बनाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
अब चेहरा दिखाकर मिलेगा राशन! MP में फ्री राशन नियमों में बड़ा बदलाव संभव