रायपुर
राजधानी रायपुर में शिक्षा के मंदिर में इंसानीयत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सेंट जोसेफ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में ही एक छात्रा के साथ 11 वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है. छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब स्कूल के अंदर ही हैवानियत को अंजाम दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा घटना के बाद से डर में थी और बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी. परिजनों के काफी पूछने पर छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है.

More Stories
‘चिंतन शिविर 3.0’ में विकास के विजन पर चर्चा, IIM रायपुर में शुरू हुआ आयोजन
बुजुर्ग माता-पिता की प्रताड़ना अब पड़ेगी भारी, हाई कोर्ट का सख्त संदेश
600 की यूरिया और 1350 का DAP महंगे दामों पर बिक्री, कृषि विभाग पर सवाल