नमकीन व्यंजन काफी पसंद किए जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल के मगोड़े बना सकते हैं. मूंग दाल के मगोड़े खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. डाइट का ध्यान रखने वालों के लिए मूंग दाल के पकौड़े अच्छा ऑप्शन है. हरी मूंग दाल के क्रिस्पी मंगोड़े खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. आप इनमें हरी प्याज या कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर बना सकते हैं. आप इन्हें हरी चटनी या टमाटर की सॉस के साथ खा सकते हैं. जानते हैं मूंग दाल के मगोड़े बनाने की रेसिपी.
मूंग दाल के मगोड़े बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम मूंग की दाल
1-2 पिंच हींग
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
आधा छोटी कटा हुआ हरा धनियां
आधा कटोरी हरी या सादा कटी हुई प्याज
1/4 स्पून लाल मिर्च
1 स्पून धनियां पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए ऑयल
मूंग दाल के मगोड़े बनाने की रेसिपी
1- सबसे पहले हरी छिलके वाली दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगो दें.
2- अगर दाल छिलके वाली है तो हाथ से मसलकर थोड़े छिलके अलग कर लें.
3- अब इस दाल को बिना पानी के मिक्सी से पीस लें. ध्यान रखें आपको दाल में कम से कम पानी डालना है.
4- दाल को 1-2 चम्मच पानी डालते हुए दरदरा यानि थोड़ा मोटा पीस लें.
5- अब दाल को किसी बड़े बर्तन में डालकर सभी मसाले मिला लें और दाल को अच्छी तरह फैट लें.
6- अब किसी चौड़ी कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें 8-10 मगोड़े डाल दें.
7- जब मगौड़े ब्राउन हो जाए तो किसी प्लेट में निकाल कर रखते जाएं.
8- अब सारे मगौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लें.
9- गरमा गरम मूंग दाल के मगौड़े हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
10- छिलके वाली मूंग दाल के मगोड़े खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं.

More Stories
दिवाली स्नैक्स रेसिपी: नमकीन से लेकर क्रिस्पी पकवानों तक, ये 20 आइडिया आएंगे काम
सर्दियों में सांस के मरीज रहें सावधान, डॉक्टर ने अस्थमा अटैक को लेकर दी चेतावनी
पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं सरगी में क्या खाएं? जानें जरूरी बातें