रायगढ़
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज रायपुर होकर रायगढ़ आ रहे। इस दौरान वे मध्य भारत के सबसे विशाल सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहेंगे। इसका आयोजन श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ के द्वारा किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का रायपुर में कोई कार्यक्रम नहीं है। दोपहर 1.40 बजे रायपुर आकर रायगढ़ जाएंगे और रात 9.15 के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
शब्दबीज को मिला नया आयाम, 49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं