नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है और घर तथा सड़कें बना रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं। खरगे ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया और पूछा कि 56 इंच का सीना कहां है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी देश के लोगों और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है और अगर वह लोकसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो 30 लाख सरकारी रिक्तियां भरी जाएंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बांग्लादेश को आजादी दिलाई
खरगे ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बांग्लादेश को आजादी दिलाई। चीन ने हमारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया और घर तथा सड़कें बना रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। 56 इंच का सीना कहां है?'' कांग्रेस अध्यक्ष ने 2023 की बाढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार को कथित तौर पर सहायता नहीं देने के लिए भी केंद्र पर हमला बोला। खरगे ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ के बाद केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

More Stories
केन-बेतवा प्रोजेक्ट को लेकर राहुल गांधी का हमला, बोले- सत्य और सत्याग्रह से डरती है सरकार
संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक टली
शिक्षा मंत्रालय पर बढ़ी सियासी गर्मी, धर्मेंद्र प्रधान के बाद तीन और मंत्रियों से जवाब की मांग