मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन ने इस करवा चौथ पर अपनी मां के लिए कुछ खास किया है। उन्होंने अपनी मां के हाथों पर खुद मेहंदी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने सभी को करवा चौथ की दी शुभकामनाएं भी दी हैं।
कृति का पोस्ट
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां गीता सेनन के हाथों पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां की पर्सनल मेहंदी आर्टिस्ट से मिलिए! @geeta_sanon हैप्पी करवा चौथ!' और लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा। कृति ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें मेहंदी का डिजाइन दिख रहा है। साथ ही, उन्होंने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और लिखा, 'सभी को करवा चौथ की बधाई।'

More Stories
क्या मुंबई कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर पाएंगे सोनू निगम? सिंगर ने खुद दी स्वास्थ्य की जानकारी
करण जौहर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने फैशन शो में लगाई चार चांद
संचिता उगले की मौत पर उठे कई सवाल, पिता के आरोपों से मामले ने पकड़ा तूल