नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर दी जा रही धमकियाँ बेअसर साबित होंगी। मंडी से सांसद कंगना ने कहा कि देश ने घुसपैठियों को बाहर निकालने का मन बना लिया है और पूरा राष्ट्र इस कैंसर से मुक्ति चाहता है।
सांसद कंगना की यह प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को लेकर कहा था, कि मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करो। ममता बनर्जी लगातार एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा नीत केंद्र पर हमला बोलती रही हैं।
एक बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, देश ऐसी धमकियों से नहीं डरने वाला। जैसे शरीर में कैंसर होता है, उसी तरह देश घुसपैठियों से मुक्त होना चाहता है। लोग पूरे देश से इन घुसपैठियों को निकालना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष घुसपैठियों पर नरम है और इसीलिए एसआईआर अभियान का विरोध कर रहा है।

More Stories
आज़म खान मामले में कोर्ट का अहम आदेश, फैसल लाला की अपील हुई खारिज
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर राहुल गांधी का तीखा बयान, सरकार पर लगाए बड़े आरोप
UP चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, किस इलाके में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण?