कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में मंगलवार को पुलिस व नक्सली आमने-सामने हुए है। दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। हालाकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माराडबरा जंगल की है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस को नक्सलियों की ग्राम माराडबरा क्षेत्र में उपस्थिति की जानकारी मिली।
पुलिस की टीम ग्राम माराडबरा जंगल पहाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। तभी घात लगाये बैठे वर्दीधारी अज्ञात नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने के एवं हथियार लुटने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से नक्सली अपने आप को घिरता व पुलिस को भारी पडता देख घने जंगल व पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए। फायरिंग दोनों तरफ से रुक रुक कर 15 से 20 मिनट तक चली।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम