मुंबई,
बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा, 15 अगस्त को रिलीज होगी। निखिल आडवाणी निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म हैं, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। जॉन अब्राहम की इस फिल्म में दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे।
दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिका मंक नजर आएंगे। वेदा 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है।

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास