जालंधर
जालंधर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गुर्गे पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 3 लोगों को निशाना बनाया जा रहा था, जो आरोपियों की गिरफ्तारी से टल गया।
आरोपियों के पास से 8 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैंय़ उनके बारे में कहा जाता है कि वे जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की आपूर्ति जैसे संगठित अपराध में शामिल थे।

More Stories
बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
मंत्री संजय निषाद के सम्मेलन में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जारी रहा संबोधन
अवैध बिल्डिंगों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, कई राज्यों से मांगा जवाब