जेरूसलम
स्लोवेनिया के खिलाफ फीबा यूरोबास्केट 2025 क्वालीफायर में इजराइल का पहला घरेलू मैच तेल अवीव से स्लोवेनिया के दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर कोपर में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह फैसला इजराइल-हमास संघर्ष के कारण लिया गया है।
इजराइल चार-टीम ग्रुप ए में अपने पहले तीन मैच घर से दूर खेलेगा, जिसमें पुर्तगाल में इजराइल के मैच के तीन दिन बाद 25 फरवरी, 2024 को स्लोवेनिया में होने वाला मैच भी शामिल है। इजराइल 23 फरवरी, 2025 को स्लोवेनिया की मेजबानी करेगा।
फीबा यूरोबास्केट 2025 क्वालीफायर में भाग लेने वाली कुल 32 टीमों को चार-चार टीमों के आठ समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन प्रणाली में घरेलू और विदेशी मैचों में अपने समूह की अन्य टीमों से खेलेंगी।
प्रत्येक समूह से सर्वोच्च स्थान वाली तीन टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फीबा यूरोबास्केट 2025 के सह-मेजबान साइप्रस, फिनलैंड, पोलैंड और लातविया वाले समूहों में, मेजबान और दो अन्य सर्वोच्च स्थान वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी।

More Stories
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का अटूट 264 का विश्व कीर्तिमान
लाला अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है क्रिकेट का अनोखा पिता-पुत्र रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के शर्मनाक रिकॉर्ड: बांग्लादेश का 21 हार का लंबा सिलसिला