नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। सरकार ने इस बारे में एक आदेश जारी कर बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 नवंबर, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक की अवधि के लिए एसएसबी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ लगी भारत की सीमाओं की रक्षा करती है।
उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के IPS हैं चौधरी
उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी चौधरी फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जनरल विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इस माह की शुरूआत में ही रश्मी शुक्ला को उनके कैडर राज्य महाराष्ट्र में वापस भेज दिया गया था, तभी से ही सशस्त्र सीमा बल का शीर्ष पद खाली पड़ा था। शुक्ला को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।

More Stories
नक्सल मुक्त इलाकों में बदलेगी तस्वीर, सुरक्षा बलों के कैंपों में मिलेंगी आम जनता को सुविधाएं
इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति चाहते हैं अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
प्रबल और चंदन को जमानत देते हुए कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘व्यवहार निंदनीय, लेकिन कानून सबके लिए समान’