भोपाल में अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न
6 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों ने बजाई पारम्परिक धुने
भोपाल
भोपाल के ओल्ड कैम्पियन मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग की भोपाल संभागीय अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल टी.टी. नगर बालिका एवं बालक दोनों वर्ग में अव्वल रहा। सेंट जोसफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल के बैण्ड ग्रुप ने ब्रॉस बैण्ड बालिका वर्ग का खिताब जीता। वात्सल्य हायर सेकेण्डरी स्कूल विदिशा के बैण्ड ग्रुप ने ब्रॉस बैण्ड बालक वर्ग का खिताब जीता।
राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता 8 नवम्बर को
भोपाल में राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन 8 नवम्बर को होगा। प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस, पीएम और सैनिक स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बालक-बालिका का बैण्ड दल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देगा।

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 जुलाई को करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग