नई दिल्ली
भारतवासी आज 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मना रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ चुके हैं। वह पेरिस से सीधे जयपुर पहुंचे। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगवानी की। बादउन्होंने आमेर का किला पहुंचकर भारतीय कामगारों और छात्रों से बातचीत की। पीएम मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर मैक्रों का स्वागत किया। उसके बाद शाम 6:45 बजे दोनों नेताओं ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान दोनों नेताओं ने हवा महल भी देखा।
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 'आह्वान' की शुरुआत
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 'आह्वान' की शुरुआत। पहली बार परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की जा रही है। परेड की शुरुआत इन कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हुई।
गणतंत्र दिवस की परेड शुरू
राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड 'आह्वान' के साथ शुरू हुई। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई।
राष्ट्रपति मुर्मु और इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पहुंचे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों परेड के लिए कर्तव्य पथ पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की निगरानी में एक विशेष राष्ट्रपति गाड़ी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे और उन्हें सलामी दी गई।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम मोदी ने वीर शहीदों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। थोड़ी देर में गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षाकर्मियों को बांटी मिठाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

More Stories
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
15 साल लिव-इन के बाद रेप का आरोप? Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी
ट्रंप की धमकियों के बीच किर्गिस्तान में अहम बैठक, राजनाथ सिंह रवाना