मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में करीब 60 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एस शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन 2, 12 जुलाई को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म वर्ष 1996 में प्रदर्शित कमल हासन की फिल्म 'इंडियन का सीक्वल है। फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल्स में हैं। इंडियन 2 को तमिल, हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
‘इंडियन 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बाजार में 25.6 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन ‘इंडियन 2’ ने 15.1 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘इंडियन 2’ की अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है।

More Stories
‘विडोज बे’ ने लूटी महफिल, एमी अवॉर्ड्स में 8 ट्रॉफियां अपने नाम; ‘द पिट’ भी चमका
फैन ने पहनी खास टी-शर्ट, दिलजीत ने स्टेज से दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो हुआ वायरल
25 साल की उम्र वाला दौर गया! सैफ अली खान ने बताया अब किस तरह की फिल्में हैं पसंद