रेवाड़ी
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बीती शाम को जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहा था तो एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया और गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना का पीतेंद्र प्रकाश है, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
BJP नेता के बर्थडे जश्न में बुलेट से पटाखे, पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
जमीन खरीद-फरोख्त मामले में बढ़ीं मुश्किलें, DRO जोगिंद्र शर्मा से होगी गहन पूछताछ
मुंबई हादसा: घर छोड़ने की तैयारी थी, चंद घंटों की देरी ने उजाड़ दिया परिवार