बीजापुर।
बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर मुठभेड़ के समाप्त होने के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन नक्सलियों के सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली में स्टेट कमेटी मेंबर भी मारा गया है, साथ ही दामोदर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी का सचिव था।
बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली मारे गए हैं, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी है।

More Stories
नदी के तेज बहाव में फंसी कार, TI शिवशंकर गेंदले ने पांच लोगों को बचाया
3 दिन बाद लॉज के कमरे में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड के एक मैसेज ने बदला जांच का रुख
अस्पताल में डॉक्टर की जगह गार्ड ने संभाली जिम्मेदारी, गर्भवती महिलाओं को लगाई ड्रिप