भोपाल
म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कल्याणकारी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कंपनी के नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स से नियोजित कार्मिकों के साथ कार्य के दौरान घटित घातक/ अघातक दुर्घटना या मारपीट की घटनाओं के दौरान घायल होने पर पीडि़त कार्मिकों को अधिकतम 10 हजार रूपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जा रही है।
आर्थिक सहायता दिये जाने के लिये क्षेत्रीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा के आधार पर मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्वीकृतिप्रदान की जाती है।
9 कार्मिकों को आर्थिक सहायता
वर्तमान मे कुल 9 पीडित कार्मिकों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। इनमें से जबलपुर क्षेत्र के 5, सागर क्षेत्र के 2, रीवा एवं शहडोल क्षेत्र के एक-एक कार्मिक को आर्थिक सहायता का भुगतान किया जा चुका है।

More Stories
जन-मन सभागार का काम GIS से पहले पूरा करने के निर्देश, CM यादव ने की समीक्षा
पंढरीनाथ मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बना
स्वामित्व योजना में बदलेगी रजिस्ट्री की व्यवस्था, पटवारी नहीं होंगे निष्पादक