गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान एवं दुकान को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पेंड्रारोड प्रीति शर्मा, थाना प्रभारी गौरेला सहित राजस्व, पुलिस बल एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त