ट्रेन टिकट बुक करना और रेलवे से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ उठाना अब और भी आसान हो गया है. भारतीय रेलवे ने यूजर्स की सुविधा के लिए एक नया AI चैटबॉट AskDisha 2.0 पेश किया है. यह चैटबॉट IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध है और आपको टिकट बुक करने से संबंधित जानकारी दे सकता है. आइए आपको इस चैटबॉट के बारे में विस्तार से बताते हैं.
AskDisha 2.0 क्या है
AskDisha 2.0 को डिजिटल इंटरैक्शन टू सीक हेल्प एनीटाइम (Digital Interaction TO Seek Help Anytime) भी कहा जाता है. यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से चलने वाला चैटबॉट है, जो CoRover.AI द्वारा संचालित है. यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है और IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है.
AskDisha 2.0 किन कामों में कर सकता है आपकी मदद
AskDisha 2.0 चैटबॉट की मदद से आप रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े कई काम आसानी से कर सकते हैं. आप टिकट बुक करने, PNR स्टेटस चेक करने, टिकट कैंसिल करने, रिफंड का स्टेटस चेक करने, बोर्डिंग स्टेशन बदलने, बुकिंग हिस्ट्री देखने, ई-टिकट देखने, ERS डाउनलोड करने, ई-टिकट प्रिंट और शेयर करने के लिए आप इसकी मदद ले सकते हैं.
AskDisha 2.0 का इस्तेमाल कैसे करें
AskDisha 2.0 को आप IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको इसका तरीका बताते हैं.
वेबसाइट पर
1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट खोलें.
2. होमपेज के नीचे दायें कोने में AskDisha 2.0 का आइकन देखें.
3. आप टेक्स्ट बॉक्स में सीधे अपना सवाल टाइप करके जानकारी मांग सकते हैं.
4. साथ ही आप बोलकर भी अपना सवाल पूछ सकते हैं.
5. बोल कर सवाल पूछने के लिए माइक्रोफोन आइकॉन पर क्लिक कर सकते हैं.
6. इसके बाद चैटबॉट आपको सवाल का जवाब देगा.
मोबाइल ऐप पर
1. अपने स्मार्टफोन पर IRCTC Rail Connect ऐप डाउनलोड करें.
2. इसके बाद ऐप में AskDisha 2.0 आइकॉन ढूंढें और अपना सवाल टाइप करना या बोलना शुरू करें.
3. इसके बाद चैटबॉट आपको सवाल का जवाब देगा.

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान