कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में नेशनल हाईवे स्थित ग्राम इंदौरी के पास रात एक बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल कवर्धा में चल रहा है। घायल का नाम बाबू लाल टंडन उम्र 30 निवासी रहंगी है। वही मृतक का नाम अग्रदास उम्र 24 निवासी ग्राम मडमढ़ा व अक्षय दास मानिकपुरी उम्र 27 ग्राम खरिया खडोदा है।
ये तीनों एक ही बाइक में थे, जो कवर्धा की ओर आ रहे रहे थे। इसी दौरान रात एक बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया है। इस मामले में पिपरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
बच्चियों को समस्या बताने पैदल निकलना पड़ा तो भड़के CM साय, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक तैनात
शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी उठाया खौफनाक कदम