मुंबई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया है। राजेश्वरीबेन की उम्र 65 साल थी और वो फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट किया गया था।
एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
शाह की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजेश्वरीबेन का जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले।
शाह ने सभी कार्यक्रम रद्द किए
भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि वह कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली।
उन्होंने कहा कि अपनी बहन की मृत्यु के बाद, शाह ने दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाएगा।
अहमदाबाद में थे शाह
गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था।
शाह बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था।

More Stories
CJP की चेतावनी के बाद असम सरकार झुकी, प्रदर्शनकारियों की रिहाई और केस वापसी का फैसला
अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा, गांदरबल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस; 30 लोग घायल
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप, चंबा में भूस्खलन से 15 वाहन दबे, जनजीवन अस्त-व्यस्त