भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ईद का पर्व अमन, एकता और खुशियों का त्योहार है। परस्पर भाई चारे और खुशियों को बांटने का उत्सव है।
राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। ईद का पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी इंसानों को जोड़ता है। यह सभी के प्रति दया, करुणा, आत्मीयता, मानवता और इंसानियत का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ईद के पर्व को साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मजबूत गरिमामय परंपरा के साथ मनाने की अपील की है।

More Stories
भोपाल में डिलीवरी बॉय निकला HIV पॉजिटिव, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार:अमित शाह
इलाज कराने पहुंचे परिवार पर टूटा संकट, अस्पताल परिसर में बच्चे को कुत्ते ने काटा