Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई है। देश में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,61,360 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत ₹3,00,100 प्रति किलो दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों का असर निवेशकों और शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों पर साफ दिख रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा रुपये में कमजोरी भी एक बड़ी वजह है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में दाम ऊंचे बने हुए हैं। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है। क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹16,151 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट ₹14,806 और 18 कैरेट ₹12,117 प्रति ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट ₹16,136 प्रति ग्राम है। वहीं चेन्नई में यह ₹16,212 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में भी स्थिरता के साथ मजबूती है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य प्रमुख शहरों में चांदी ₹3,001 प्रति 10 ग्राम और ₹3,00,100 प्रति किलो पर बनी हुई है।

More Stories
वैश्विक मंदी और पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का ‘सुरक्षा कवच’ तैयार करने की बड़ी कवायद
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट