रायपुर/सक्ति.
मालखरौदा थाना क्षेत्र के भड़ोरा गांव में बोरई नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग पर सेल्फी लेने के लिए बैठी युवती अचानक नदी में गिर गई। हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी अनुसार, पिरदा गांव की रहने वाली रानी सिदार घूमने अपनी सहेली के घर भडोरा गई हुई थी।
दोनों सहेली शाम करीब पांच बजे घूमने के लिए बोरई नदी के ऊपर बने पुल के पास पहुंची हुई थी। इस बीच रानी सिदार पुल की रेलिंग में बैठकर सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गई। गिरने से युवती के सिर के पीछे गंभीर रूप चोट आई है। उसकी सहेली ने घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दी और नदी से युवती रानी सिदार को बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों को सूचना दी। वहीं, 112 को भी घटना की जानकारी दी गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

More Stories
प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
सिंगल विंडो सिस्टम (एकल कक्ष) बना ग्रामीणों के लिए वरदान