गरियाबंद/रायपुर.
गरियाबंद में वन्य जीव चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया। सोमवार को एक वन्य जीव चीतल का शिकार करने के मामले में परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत एंटी पोचिंग टीम, वन अमला द्वारा वन अपराध (अवैध शिकार ) के 10 आरोपियों को हिरासत में लिया।
इसके बाद वन अपराध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया। इस कार्रवाई में एंटी पोचिंग टीम के प्रभारी गोपाल कश्यप, नोडल अधिकारी एंटी पोचिंग टीम परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा ओमप्रकाश प्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, रोहित कुमार निषाद, परिक्षेत्र तौरेंगा अन्तर्गत राकेश सिंह परिहार आदि शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम