रायगढ़.
जूटमिल थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लेबर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, एक फरवरी को धर्मेंद्र सिंह (30) के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 जनवरी को उसका पति काम करने गये थे।
वह रात को अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे धर्मेंद्र सिंह घर के कमरे में घुस गया और सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाया। उसी रात धर्मेंद्र ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद अपने पति को घटना बताई और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर महिला विवेचक द्वारा महिला से पूछताछ कर महिला के आवेदन पर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी जूटमिल ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में प्रदर्शन, जनजातीय समाज ने उठाई मांगें
बालोद में हाई अलर्ट: आदिवासी प्रदर्शन से पहले सीमाएं बंद, भारी पुलिस बल की तैनाती
मजाक बना मौत की वजह, 10वीं के छात्र ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला