नोएडा
नोएडा में एक 26 साल की महिला के साथ शॉपिंग मॉल के पास गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इनमें से एक स्थानीय दबंग है। पुलिस ने बताया है कि गैंगरेप की घटना कुछ दिनों पहले हुई थी। पीड़िता ने डर के मारे शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। आरोपियों के दबंग होने के चलते पीड़िता डर गई थी। पीड़िता किसी तरह 30 दिसंबर को पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।
महिला की शिकायत पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में 30 दिसंबर को ही FIR दर्ज किया गया था। इसके बाज जांच शुरू कर दी गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान राजकुमार, आजाद और विकास के रूप में हुई है। दो अन्य संदिग्ध के नाम रवि और मेहमी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

More Stories
दामाद ने ससुर को बेरहमी से पीटा, फिर चाकू से किए वार, हुई मौत
कैंसर बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी: उपराष्ट्रपति
पटना उच्च न्यायालय परिसर में एटीएस की हाई-लेवल मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का किया प्रदर्शन