मुंबई
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'भैया जी' का टीजर बुधवार, 20 मार्च को रिलीज हो गया है। और यकीन मानिए, यह ऐसी फिल्म लग रही है जिसका इंतजार करना भी मुश्किल है। 'सत्या', 'शूल' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने इंटेंस एक्शन अवतार से खौफ पैदा करने वाले मनोज इस बार देसी एक्शन स्टार बनकर लौटे हैं। एक मिनट और 23 सेकेंड के इस टीजर में बहती हवाओं से लेकर उड़ती धूल तक में सिर्फ एक चीज है- भैया जी का खौफ। इस टीजर को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'अब निवेदन नहीं नरसंहार होगा। आ गई है भैय्या जी की पहली झलक।'
मनोज इस दौर के उन बेहतरीन एक्टर्स में से हैं, जो हर किरदार की नस में खून की तरह बहने लगते हैं। 'भैया जी' उनके लिए इसलिए भी खास है कि बीते 30 साल के करियर में यह उनकी 100वीं फिल्म है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर ही 'भैया जी' का पोस्टर रिलीज किया था, अब टीजर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में